साइन इन
मुख्य समाचार
शिक्षामंत्री बोले-'गिरफ्तारी मांगने वाले अपराध बताएं':बक्सर में राहुल गांधी और विपक्ष से पूछा सवाल,कहा-'हार जीत के हिसाब से आकलन'◆दरभंगा शिक्षक सीट, संजय झा बोले; बड़े अंतर से जीतेंगे:कहा- सरकार ने शिक्षकों के लिए काफी काम किया, स्थिति में सुधार आई है◆2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हेड क्लर्क की मौत:गोपालगंज-पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी; 5 महीने पहले शुरू की थी सेवा◆ ◆◆◆

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट

By ·
केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण  मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट

*केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट*

*रुद्रपुर आगमन पर किया स्वागत, क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा*

रुद्रपुर। जनजातीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने खटीमा मे शामिल होने आये केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू के रुद्रपुर आगमन पर विधायक शिव अरोरा ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विधायक शिव अरोरा ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों के साथ-साथ रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से वार्ता हुई।

विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से रुद्रपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी विधायक शिव अरोरा से क्षेत्र से जुड़े विषयों पर जानकारी ली और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस दौरान नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें