साइन इन
मुख्य समाचार
मटकोटा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिछेगी 5 करोड़ से कवर कंडक्टर इंसुलेटेड वायर, विधायक शिव अरोरा ने आवास विकास से कार्य का कराया शुभारंभ◆खाद वितरण की नई व्यवस्था से किसान और खाद व्यापारी परेशान, पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन◆खाद वितरण की नई व्यवस्था से किसान और खाद व्यापारी परेशान, पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन◆ ◆◆◆

विद्युत कटौती से परेशान व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता का किया घेराव

By ·
विद्युत कटौती से परेशान व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता का किया घेराव

विद्युत कटौती से परेशान व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता का किया घेराव


👉शादी के सीजन में बुटीक और ब्यूटी पार्लर का कारोबार प्रभावित, महिला व्यापारियों ने जताया रोष


रुद्रपुर। नगर में लगातार हो रही विद्युत कटौती से परेशान व्यापारियों का आक्रोश आज फूट पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में आज महिला व्यापारियों एवं व्यापारियों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के.के. पंत का घेराव कर विद्युत कटौती पर कड़ा रोष व्यक्त किया और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।


इस दौरान महिला व्यापारियों ने कहा कि इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार विद्युत कटौती होने से बुटीक एवं ब्यूटी पार्लर का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बुटीक संचालक महिलाओं ने बताया कि शादियों के लिए ग्राहकों के कपड़ों की सिलाई समय पर नहीं हो पा रही है, वहीं ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं को भी बिजली न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।


व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि काशीपुर बाईपास पर विद्युत पोलों की शिफ्टिंग एवं पेड़ों की कटाई के चलते मुख्य बाजार में दिनभर बिजली गुल रहती है। लगातार हो रही कटौती से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की कि बाजार की विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक नुकसान न उठाना पड़े।


व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता के.के. पंत ने मौके पर आश्वासन दिया कि विद्युत विभाग ऐसी कार्ययोजना तैयार करेगा, जिससे पूरे बाजार की बिजली एक साथ बंद न करनी पड़े। इसके लिए बाजार को अलग-अलग पॉकेट में विभाजित कर चरणबद्ध तरीके से विद्युत कटौती की जाएगी, ताकि प्रतिदिन संपूर्ण बाजार की बिजली बाधित न हो और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों।


इस अवसर पर पवनदीप कौर, कुलदीप कौर, प्रीत कौर, पार्षद सौरभ राज बेहड़, विक्की सम्राट, पारस हसीजा, अमित अरोरा, राजकुमार सिकरी, राजेंद्र मिश्रा, गौरव गांधी, हेमंत कुमार, मोहन कुमार, महबूब अंसारी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें

*संविधान दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया!*    *घेराव का नाटक करने वाली कांग्रेस, बाबा साहब के अपमान की महापापी : भट्ट*   देहरादून 26 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने समस्त प् उत्तराखंड

*संविधान दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया!* *घेराव का नाटक करने वाली कांग्रेस, बाबा साहब के अपमान की महापापी : भट्ट* देहरादून 26 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने समस्त प्

3 घंटे पहले