अवैध असलहे के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 03 अवैध तमंचों के साथ 01 व्यक्ति कुंडा पुलिस की गिरफ्त में .
- By Bipul Singh --
- 10 Apr 2022 --
- 0 Comments
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर श्री चंद्रमोहन सिंह व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर श्री वीर सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना कुण्डा प्रदीप नेगी के नेतृत्व में दिनांक 09/04/2022 को समय 21.40 बजे थाना कुण्डा पुलिस द्वारा बैलजुडी तिराहा पर अभियुक्त मौसिम खान पुत्र जरीफ खान ,निवासी ग्राम नरपत नगर ,थाना स्वार , जिला रामपुर उत्तर प्रदेश , उम्र 23 वर्ष को 03 तमन्चे 315 बोर, 13 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर मय मो0 सा0 हीरो होण्डा पैसन प्रो रजि० नं० - UK19A- 5437 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना कुंडा पर FIR NO. 102/2022 U/S 3/25 A. Act. एक्ट बनाम मौसिम खान उपरोक्त पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त -*
मौसिम खान पुत्र जरीफ खान निवासी ग्राम नरपत नगर थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष
*बरामद माल*
1-03 अदद तमन्चे 315 बोर,
2- 13 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
3-02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर मय
4-मो0 सा0 हीरो होण्डा पैसन-प्रो रजि० नं० - UK19A-543

Comment