सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष डा रेनू शरण ने आश्रय सेवा समिति समिति को दानस्वरूप राशन भेंट की .
- By Bipul Singh --
- 29 Jun 2022 --
- 0 Comments
आज सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष डा रेनू शरण के नेतृत्व में मां गायत्री फाउण्डेशन(ngo) अध्यक्ष शशि द्विवेदी, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, कोशाध्यक्ष अमित द्विवेदी, शालिनी द्विवेदी, सचिव उमेश नैनवाल ,सदस्य जयप्रकाश तिवारी, शारिका अग्रवाल, चम्पा भगत ,द्वारा आश्रय सेवा समिति दमुंआडुगां स्थित चौफला चौराहा, को दानस्वरूप राशन दिया गया।राशन में सौ किलो आटा,पिच्चतर किलो चावल, पांच किलो चनादाल,पांच नमक,बेसन के लड्डू, समोसा तथा 10 स्टील गिलास,14पंच थाल आदि आश्रय सेवा समिति, वृद्भाश्रम में दान स्वरूप दिये।इस अवसर पर आश्रय सेवा समिति के अल्का आर्य ,माल्ति डिमरी, यतेन्द्र विष्ट ,भूपेन्द्र मेहरा सहित,समस्त पदाधिकारी तथा वृद्ध उपस्थित थे।

Comment