साइन इन

महिला कर्मचारी से अभद्रता व धमकी देने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

By ·

महिला कर्मचारी से अभद्रता व धमकी देने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही



*SSP अजय गणपति के सख्त निर्देशन का असर — महिला कर्मचारी से अभद्रता व धमकी देने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही*


➡️ *सितारगंज के ग्राम धोहरा में ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे’ के दौरान महिला कर्मचारियों से अभद्रता, रास्ता रोकने व शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 04 आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने की कार्यवाही*


➡️ *पीड़िता की तहरीर पर थाना सितारगंज में अभियोग पंजीकृत कर मामले की गंभीरता से जांच करते हुए चारों आरोपियों को थाने लाया गया।*


➡️ *अभियुक्तों को धारा 35(3) बीएनएस के तहत नोटिस तामील कराया गया*


➡️ *पुलिस ने आरोपियों को भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न करने के कड़े निर्देश देते हुए वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की।*



🛑 दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को ग्राम धोहरा, ब्लॉक सितारगंज में उद्यान विभाग की महिला कर्मचारी 'डिजिटल क्रॉप सर्वे' (DCS) के अंतर्गत शासकीय कार्य संपादित कर रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिलों से पहुंचे चार अज्ञात युवकों ने महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र एवं आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। विरोध करने पर अभियुक्तों ने उनका रास्ता रोककर स्कूटी को घेर लिया तथा चाबी निकालने व मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। जब महिला कर्मचारियों ने घटना की वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिससे मौके पर भय एवं असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो गई।


*पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं कानूनी प्रक्रिया:*

➡️ पीड़ित महिला कर्मचारी की तहरीर के आधार पर थाना सितारगंज में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।


🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चारों अभियुक्तों की शिनाख्त की और उन्हें थाने लाया गया।


➡️ अभियुक्तों को धारा 35(3) बीएनएस (BNS) के तहत नोटिस तामील कराया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए परिजनों की मौजूदगी में पीड़ित महिला कर्मचारियों से लिखित/मौखिक रूप से माफी मांगी। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी हिदायत देकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें