बाल कल्याण समिति द्वारा गुड- टच -बेड- टच,व नशा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया
बाल कल्याण समिति द्वारा गुड- टच -बेड- टच,व नशा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया
आज दिनांक 09/10/2026 *मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशनुसार अमर इंटरनेशनल स्कूल भूरारानी रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर* में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान मे बाल कल्याण समिति सदस्य-श्रीमती चंद्रकला राय ,बाल विकास विभाग(सखी वन स्टॉप सेंटर)-श्रीमती चंचल बाला,चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती द्वारा छात्र- छात्राओं को बाल अधिकार,बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, गुड- टच -बेड- टच,व नशा हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी, व ऐसे बालक /बालिका जो असुरक्षित परिवेश मे रह रहे हो या देख रेख की आवशयकता हो तो ऐसे बालक बालिकाओं की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति, या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है | *कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षित जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा* | इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री असीम कुमार दास ,एवं समस्त स्टॉफ व छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे ।






टिप्पणियाँ (0)