साइन इन

भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड ने प्रदेश की 20,070 आंगनवाड़ियों में सफलतापूर्वक आयोजित किया ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

By ·
भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड ने प्रदेश की 20,070 आंगनवाड़ियों में सफलतापूर्वक आयोजित किया ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड ने प्रदेश की 20,070 आंगनवाड़ियों में सफलतापूर्वक आयोजित किया ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम


प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और लाभार्थियों से संवाद कर सेवा, सहयोग और जनभागीदारी का दिया संदेश


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के नेतृत्व में पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर की 20,070 आंगनवाड़ियों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए। इस व्यापक अभियान के माध्यम से महिला मोर्चा ने प्रदेश की आंगनवाड़ी व्यवस्था से जुड़कर मातृशक्ति, बच्चों के पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित विषयों पर जनसंवाद और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने 1,59,003 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया एवं 3,02,693 लाभार्थियों तक अपनी पहुंच बनाई।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1,52,834 कार्यकर्ताओं ने अपना अमूल्य योगदान दिया।


‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ियों को केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का केंद्र न मानकर समाज के साथ जुड़ाव, सेवा, संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में प्रोत्साहित करना रहा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों, नगरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों में सहभागिता कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के योगदान को सम्मान देने तथा स्थानीय स्तर पर महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करने की दिशा में कार्य किया।


प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के नेतृत्व में सम्पन्न यह अभियान महिला मोर्चा की संगठनात्मक सक्रियता, कार्यकर्ताओं की समर्पित भूमिका और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा के संकल्प को प्रदर्शित करता है। प्रदेश की सभी 20,070 आंगनवाड़ियों तक कार्यक्रम का पहुंचना इस बात का परिचायक है कि महिला मोर्चा महिलाओं, बच्चों और परिवारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क एवं जनसेवा के माध्यम से संगठन को समाज के और निकट लाने के लिए प्रतिबद्ध है।


आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन केंद्रों पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं जमीनी स्तर पर महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान देती हैं। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने, उनके अनुभवों को समझने और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।


श्रीमती रुचि भट्ट ने इस अभियान की सफलता के लिए प्रदेश, जिला, मंडल एवं स्थानीय स्तर पर कार्यरत महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता का संकल्प है। महिला मोर्चा का प्रयास है कि महिलाओं और बच्चों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर संवाद हो तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक परिवर्तन की प्रक्रिया से जोड़ा जाए।


उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण से बच्चों के बेहतर भविष्य, महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवारों में पोषण संबंधी जागरूकता को बल मिलता है। ऐसे में उनके कार्यों को सम्मान देना और उनके साथ संवाद स्थापित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। ‘आंगन मिलन सेवा’ जैसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग और विश्वास को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।


प्रदेश अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशभर की 20,070 आंगनवाड़ियों में कार्यक्रमों का सफल आयोजन संगठन की सामूहिक शक्ति, अनुशासन और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला मोर्चा भविष्य में भी महिलाओं के सशक्तीकरण, बच्चों के कल्याण, पोषण जागरूकता और समाज के कमजोर वर्गों तक सेवा पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।


‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम की व्यापक सफलता के साथ उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा, संवाद और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह अभियान इस संकल्प को आगे बढ़ाता है कि सशक्त महिला, स्वस्थ बचपन और जागरूक समाज ही विकसित एवं सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींव हैं।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें