साइन इन
मुख्य समाचार
सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड◆ICJ के फैसले के बाद Bangladesh ने Myanmar से रोहिंग्या पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की◆योगी सरकार ने युवाओं को दिया टैबलेट, अब 18000 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स से घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट◆ ◆◆◆

कौलागढ़ के झंडा चौक में धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अंकिता भंडारी प्रकरण और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उठाए सवाल

By ·
कौलागढ़ के झंडा चौक में धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अंकिता भंडारी प्रकरण और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उठाए सवाल

*कौलागढ़ के झंडा चौक में धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अंकिता भंडारी प्रकरण और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उठाए सवाल*


देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़ वार्ड स्थित झंडा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर प्रदेश सरकार की कार्यशैली, अंकिता भंडारी प्रकरण और मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।


इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इस मामले में जनता के सामने सभी सवालों का स्पष्ट जवाब रखने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस मामले में पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती है। इसके साथ ही सरकार के मंत्रियों पर समय-समय पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने भी सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी और जनता की आवाज लगातार उठाती रहेगी।


वहीं, कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री रितेश छेत्री ने कहा कि प्रदेश में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप और आम जनता से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा में हैं। सरकार को इन सवालों से बचने के बजाय जनता के सामने जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौलागढ़ में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान जनता की भावनाओं और विरोध को सामने लाने का एक माध्यम है। कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को इन मुद्दों से जोड़ रहे हैं।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की जवाबदेही तय करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें