साइन इन
मुख्य समाचार
मानव तस्करी के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस की पहल, छह राज्यों के प्रतिनिधि एक मंच पर◆राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला विरोध मार्च।◆ब्रेकिंग न्यूज़: किसानों की पीड़ा की खबर मिली, तो सीधे खेतों में पहुंच गए मुख्यमंत्री धामी◆ ◆◆◆

मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्यस्तरीय मंथन

By ·
मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्यस्तरीय मंथन

*मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्यस्तरीय मंथन।*



➡️ *IG कुमाऊँ एवं SSP ऊधम सिंह नगर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*


🛑आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को मानव तस्करी जैसे गंभीर एवं संगठित अपराध के प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण एवं उन्मूलन को लेकर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में राज्यस्तरीय सेमिनार/कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर आज पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल श्रीमती निवेदिता कुकरेती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा कार्यक्रम स्थल गांधी हॉल, पंतनगर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया।


पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आयोजन में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों एवं अधिकारियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा भी आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।


*मानव तस्करी के विरुद्ध प्रभावी रणनीति पर होगा मंथन*


राज्यस्तरीय सेमिनार का उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के संरक्षण एवं पुनर्वास, तस्करी के संगठित नेटवर्क पर प्रभावी कार्यवाही तथा विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श एवं प्रभावी रणनीति तैयार करना है।


सेमिनार के दौरान मानव तस्करी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, वर्तमान चुनौतियों, अपराध के बदलते स्वरूप तथा इसके विरुद्ध प्रभावी पुलिसिंग एवं जनजागरूकता को लेकर विशेषज्ञों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने विचार साझा किए जाएंगे।


*IG कुमाऊँ एवं SSP ने दिए बेहतर समन्वय के निर्देश*


निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्यस्तरीय आयोजन की गरिमा एवं महत्व के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की एवं व्यवस्थित रखी जाएं। साथ ही कार्यक्रम को सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित इकाइयों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


मानव तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में यह राज्यस्तरीय मंथन महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें