धोखाधड़ी, भयादोहन एवं जमीन हड़पने व षड्यंत्र के मुकदमे में चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
धोखाधड़ी, भयादोहन एवं जमीन हड़पने व षड्यंत्र के मुकदमे में चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
*🔶 SSP अजय गणपति की अपराधियों के विरुद्ध कुशल रणनीति का असर — धोखाधड़ी, भयादोहन एवं जमीन हड़पने व षड्यंत्र के मुकदमे में चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ घर में 100 किलोग्राम से अधिक सोना दबा होने का लालच देकर धोखाधड़ी किए जाने के आरोप।*
*➡️ भूमि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान लेकर धनराशि हड़पने एवं धमकी देकर दबाव बनाने के आरोपों से संबंधित मामले में कार्रवाई।*
*➡️ कोतवाली खटीमा पुलिस ने संजय पार्क रेलवे स्टेशन के पास से चार नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।*
🛑माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के “भयमुक्त, अपराधमुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा धोखाधड़ी, अवैध वसूली एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में SSP श्री अजय गणपति महोदय के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर तथा क्षेत्राधिकारी खटीमा के निकट पर्यवेक्षेण में कोतवाली खटीमा पुलिस ने मु0एफआईआर संख्या 308/2026, धारा 318(4), 308(6), 127(2), 61(2) एवं 319(2) बीएनएस से संबंधित मामले में नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
➡️ वादी द्वारा कोतवाली खटीमा में दी गई तहरीर के अनुसार, लक्ष्मण सिंह भाटिया पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह भाटिया निवासी वार्ड नंबर 12, भूड़ महोलिया, खटीमा एवं उसके अन्य साथियों द्वारा वादी के पिता को उनके घर/भूमि में 100 किलोग्राम से अधिक सोना दबा होने का लालच देकर कथित रूप से विश्वास में लिया गया।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कथित तांत्रिक क्रियाओं, पूजा-पाठ एवं अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर बड़ी धनराशि खर्च होने की बात कहकर वादी के पिता से अलग-अलग किस्तों में धनराशि प्राप्त की गई। साथ ही, भूमि संबंधी विभिन्न दस्तावेजों पर हस्ताक्षर एवं अंगूठे के निशान भी करवाए गए। वादी के अनुसार, दस्तावेजों में भूमि के संबंध में लगभग 46 लाख रुपये एवं 80 लाख रुपये की धनराशि अंकित है।
वादी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता को कथित रूप से एक कार में ले जाकर बंधक बनाया गया तथा हथियार दिखाकर और बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाया गया। तहरीर में लगभग 10 लाख रुपये की नकद धनराशि लिए जाने तथा भूमि को कथित रूप से कम कीमत पर बिकवाने की साजिश किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
वादी के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के कारण उसके पिता पर गंभीर मानसिक दबाव पड़ा। प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों की भूमिका, धनराशि के लेन-देन, भूमि संबंधी दस्तावेजों तथा अन्य आरोपों की जांच विवेचना के अंतर्गत की जा रही है।
*🚔 SSP ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देश पर कार्यवाही*
➡️ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर महोदय तथा क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के निकट पर्यवेक्षेण में कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्तों की तलाश, सुरागरसी - पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी संबंधी पुलिस विवरण के अनुसार खटीमा पुलिस टीम के साथ मुकदमे में नामजद अभियुक्तों की तलाश में जा रहे थे। इसी दौरान भूड़ महोलिया की पुलिया के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त खटीमा रेलवे स्टेशन पर कहीं जाने की फिराक में हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल संजय पार्क रेलवे स्टेशन, खटीमा के पास पहुँची। मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस टीम ने घेराबंदी एवं पीछा करते हुए चारों नामजद अभियुक्तों को मौके पर पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को मु0एफआईआर संख्या 308/2026, धारा 318(4), 308(6), 127(2), 61(2) एवं 319(2) बीएनएस में नामजद होने के आधार पर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का उल्लेख गिरफ्तारी अभिलेख में किया गया है।
*👮 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. लक्ष्मण सिंह भाटिया पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह भाटिया, उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12, भूड़ महोलिया, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
2. विवेक कुमार पुत्र स्वर्गीय संतोष कुमार, उम्र लगभग 47 वर्ष, निवासी बानूसी, झनकट, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
3. नन्द किशोर पुत्र हब्बू राम, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी बण्डिया, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
4. शिव सिंह राणा पुत्र नैन सिंह राणा, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी मोहम्मदपुर भुड़िया, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
*⚖️ वैधानिक कार्रवाई*
➡️ चारों अभियुक्तों को मुकदमा मु0एफआईआर संख्या 308/2026, धारा 318(4), 308(6), 127(2), 61(2) एवं 319(2) बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण की अग्रिम विवेचना की जा रही है। धनराशि के लेन-देन, भूमि संबंधी दस्तावेजों, कथित धमकियों तथा जिन व्यक्तियों ने भूमि खरीदी है उनकी संलिप्तता की जांच कर आवश्यतानुसार गिरफ्तारी और भूमिका के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*⚖️अपील –*
जनपद पुलिस आम जनता से यह अपील करती है कि जमीन की खरीद-फरोख्त दैधानिक तरीके से ही करें किसी प्रकार के गैर कानूनी तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त न करें, आम जनता से यह भी अपील की जाती है कि किसी आम नागरिक के साथ इस तरह की धोखाधड़ी हुई हैँ वह ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराएं।







टिप्पणियाँ (0)