साइन इन
मुख्य समाचार
शिक्षामंत्री बोले-'गिरफ्तारी मांगने वाले अपराध बताएं':बक्सर में राहुल गांधी और विपक्ष से पूछा सवाल,कहा-'हार जीत के हिसाब से आकलन'◆दरभंगा शिक्षक सीट, संजय झा बोले; बड़े अंतर से जीतेंगे:कहा- सरकार ने शिक्षकों के लिए काफी काम किया, स्थिति में सुधार आई है◆2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हेड क्लर्क की मौत:गोपालगंज-पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी; 5 महीने पहले शुरू की थी सेवा◆ ◆◆◆

खटीमा में 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का भव्य

By ·
खटीमा में 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का भव्य

*खटीमा में 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का भव्य आगाज,मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकला रोड शो,केंद्रीय मंत्रियों ने की शिरकत।*


रोड शो दौरान जनता ने फूलमालाओं व पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।


*खटीमा 4 अक्टूबर 2026 सूचना-*


खटीमा में आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव के शुभारंभ से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य रोड शो निकाला गया। मुख्य चौराहे से शुरू होकर नवीन सब्जी मंडी तक पहुंचे इस रोड शो में केंद्रीय मंत्रियों,प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू,जुएल ओरम,सांसद अजय भट्ट,अजय टम्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक नृत्यों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। मुख्यमंत्री ने उमड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्रवासियों का आभार जताया।


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेशचंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जा मंत्री रमेश सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, मोहनी पोखरिया सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें