साइन इन
मुख्य समाचार
युवाओं ने भाषण प्रतियोगिता में रखे बेबाक विचार, ‘युवा अनप्लग्ड’ में दिखाई प्रतिभा◆जनविरोधी नीतियों पर जवाब दे धामी सरकार, उत्तराखंड बदलाव के लिए तैयार : कुमारी सैलजा◆कौलागढ़ के झंडा चौक में धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अंकिता भंडारी प्रकरण और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उठाए सवाल◆ ◆◆◆

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनूठा अंदाज,झन्कईया में शंकर चाय वाला पर खुद बनाई चाय,लोगों को पिलाई और जाना हाल-चाल।*

By ·
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनूठा अंदाज,झन्कईया में शंकर चाय वाला पर खुद बनाई चाय,लोगों को पिलाई और जाना हाल-चाल।*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनूठा अंदाज,झन्कईया में शंकर चाय वाला पर खुद बनाई चाय,लोगों को पिलाई और जाना हाल-चाल।*


*खटीमा 16 नवंबर 2026 सूचना-*


लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के कार्यक्रमों और जनसंपर्क के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद सरल और अनूठा अंदाज देखने को मिला। सोमवार सुबह झन्कईया में मुख्यमंत्री अचानक शंकर राय चायवाला की चाय की टपरी पर रुक गए। यहाँ उन्होंने न केवल खुद अपने हाथों से चाय बनाई,बल्कि अपनी बनाई गरमा-गरम चाय का लुत्फ खुद भी उठाया और वहाँ मौजूद आम जनता व स्थानीय लोगों को भी अपने हाथों से पिलाई।


मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच चाय बनाते और परोसते देख टपरी पर मौजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। आम जनता ने मुख्यमंत्री के इस सहज,मिलनसार और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर सराहना की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियों के साथ वहाँ मौजूद दुकानदारों,युवाओं और स्थानीय लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना,उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।


इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें