प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा को समर्पित रुद्रपुर में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ - विधायक शिव अरोरा
*प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा को समर्पित रुद्रपुर में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ - विधायक शिव अरोरा*
*सिटी क्लब से शुरू हुई यात्रा में उमड़ा युवा व महिलाओं का सैलाब, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल*
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आयोजित हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को रुद्रपुर में ‘विकसित भारत संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। देशभर में 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्राओं के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके पश्चात सिटी क्लब से सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में भाजपा के झंडे और सेवा ज्योति लेकर कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़े।
यात्रा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा प्रमुख रूप से शामिल हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप मे पहुंचकर सहभागिता की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग मौजूद रहे।
‘प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सेवाकाल देश के लिए प्रेरणादायी’ : शिव अरोरा
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण के प्रति निरंतर समर्पण की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के भाव को अपने कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाया है।
शिव अरोरा ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के सेवा और संकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। आज देश विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में भी कार्यकर्ताओं और आमजन ने बड़ी संख्या में शामिल होकर यह संदेश दिया है कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन की यात्रा से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
भाजपा की ओर से चलाया जा रहा यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों और जनभागीदारी के कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी, काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला, साकेत अग्रवाल, भारत भूषण चुघ, प्रीत ग्रोवर, मुकेश पाल, सुशील यादव, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, रोशन अरोरा, अनिल चौहान, विमला बिष्ट, किरण विर्क, सुनील यादव व बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।







टिप्पणियाँ (0)