साइन इन
मुख्य समाचार
सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड◆ICJ के फैसले के बाद Bangladesh ने Myanmar से रोहिंग्या पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की◆योगी सरकार ने युवाओं को दिया टैबलेट, अब 18000 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स से घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट◆ ◆◆◆

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए एसएसपी अजय गणपति

By ·
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए एसएसपी अजय गणपति

*स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए एसएसपी अजय गणपति।*


➡️ *स्कूली वाहनों के विरुद्ध किच्छा पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान; 08 वाहनों के चालान, 01 वाहन सीज*


➡️ *निर्धारित क्षमता के अनुरूप बच्चों को बैठाने, ओवरलोडिंग तथा वाहनों के आवश्यक प्रपत्रों एवं अन्य सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर की गई कार्यवाही।*



श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.11.2026 को कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किच्छा क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा चौकी लालपुर क्षेत्र एवं आनंदपुर मोड़ के पास स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, निर्धारित क्षमता के अनुरूप बच्चों को बैठाने, ओवरलोडिंग तथा वाहनों के आवश्यक प्रपत्रों एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 08 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिनमें से 07 वाहनों के चालान माननीय न्यायालय हेतु किए गए तथा 01 वाहन को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने एवं आवश्यक वाहन प्रपत्र पूर्ण न होने पर मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान में सम्मिलित पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली किच्छा – श्री रवि कुमार सैनी।

वरिष्ठ उप निरीक्षक/चौकी प्रभारी लालपुर – उप निरीक्षक श्री दीपक तिवारी।

अपर उप निरीक्षक – श्री संतोष उप्रेती।

अपर उप निरीक्षक – श्री जगदीश सिंह।

हेड कांस्टेबल – श्री भागवत परिहार।

कांस्टेबल – श्री रणजीत सिंह।


*एसएसपी अजय गणपति की अपील - स्कूली वाहनों के संचालक निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं, वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं सीसीटीवी कैमरे सुनिश्चित करें तथा सभी आवश्यक अभिलेख पूर्ण रखें। बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।*

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें