साइन इन

जिलाधिकारी ने की अमृत 2.0 के तहत जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की समीक्षा

By ·
जिलाधिकारी ने की अमृत 2.0 के तहत जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की समीक्षा

*जिलाधिकारी ने की अमृत 2.0 के तहत जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की समीक्षा।*


*रुद्रपुर 31 अक्टूबर 2026 सूचना-*


भविष्य की आवश्यकताओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जसपुर,किच्छा और बाजपुर नियोजन क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की विस्तृत समीक्षा की।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजना क्षेत्र का सटीक सीमांकन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी क्षेत्र या छूटा हुआ गांव इस मास्टर प्लान से वंचित न रहे,इस हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को अपेक्षित सहयोग देने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि चूंकि आगामी जनगणना की शुरुआत होने जा रही है, इसलिए मास्टर प्लान तैयार करते समय अनुमानित व अध्ययन की गई जनसंख्या को भी अनिवार्य रूप से मास्टर प्लान में शामिल किया जाए। ताकि आने वाले दशकों की शहरी और ग्रामीण विकासात्मक जरूरतों का सटीक आकलन किया जा सकेगा।


बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जयकिशन एवं उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय,ऋचा सिंह,राहुल शाह एवं रुचिता गुप्ता, शशिमोहन आदि वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे कांग्रेस के झूठ के खिलाफ कल गांधी पार्क से गरजेगी भाजपा, हजारों की संख्या में अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता : शिव अरोड़ा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे कांग्रेस के झूठ के खिलाफ कल गांधी पार्क से गरजेगी भाजपा, हजारों की संख्या में अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता : शिव अरोड़ा

26 मिनट पहले