राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में भव्य परेड का हुआ आयोजन; पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित
🔸 *राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में भव्य परेड का हुआ आयोजन; पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित*
➡️ *पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक उत्तराखण्ड श्री कृष्ण कुमार वी.के. महोदय ने परेड की ली सलामी*
➡️ *परेड के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी एवं कर्मचारियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित*
➡️ *सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जानी समस्याएं, पुलिस बल को अनुशासित व मुस्तैद रहने हेतु दिए निर्देश।*
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक उत्तराखण्ड श्री कृष्ण कुमार वी.के. महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य परेड का आयोजन किया गया।
परेड के दौरान पुलिस बल द्वारा उत्कृष्ट अनुशासन, एकजुटता एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया गया। परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
परेड के दौरान मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सराहनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजित भव्य परेड एवं सम्मेलन के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और पुलिस अधीक्षक काशीपुर, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
*मेडल प्राप्त करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण*
1 . श्री चन्दनराम, अग्निशमन अधिकारी
2 . श्री राजेन्द्र कुमार कश्यप, आरक्षी 1046 ना०पु० एस०ओ०जी० रुद्रपुर
3 . श्री प्रवीण कुमार गोस्वामी, आरक्षी 48 ना०पु०, थाना नानकमत्ता
4 . श्री दिनेश चन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक ना०पु० थाना काशीपुर
5 . श्रीमती रीता देवी उपनिरीक्षक ना०पु० साइबर सैल
6 . श्री अम्बादत्त काण्डपाल, अपर उपनिरीक्षक, एम०टी० पूललाईन
7 . श्री धर्मवीर सोलंकी, निरीक्षक ना०पु०, प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प
8 . श्री रवि सैनी निरीक्षक ना०पु०, प्रभारी निरीक्षक किच्छा
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की भावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया। साथ ही जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
➡️ परेड की समाप्ति के पश्चात आईजी ट्रैफिक श्री कृष्ण कुमार वी.के. ने पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित किया।
सम्मेलन के दौरान महानिरीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बल को अनुशासित व मुस्तैद रहने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।







टिप्पणियाँ (0)