साइन इन
मुख्य समाचार
शिक्षामंत्री बोले-'गिरफ्तारी मांगने वाले अपराध बताएं':बक्सर में राहुल गांधी और विपक्ष से पूछा सवाल,कहा-'हार जीत के हिसाब से आकलन'◆दरभंगा शिक्षक सीट, संजय झा बोले; बड़े अंतर से जीतेंगे:कहा- सरकार ने शिक्षकों के लिए काफी काम किया, स्थिति में सुधार आई है◆2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हेड क्लर्क की मौत:गोपालगंज-पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी; 5 महीने पहले शुरू की थी सेवा◆ ◆◆◆

RD/FD के नाम पर लोगों से धनराशि जमा कराने वाला कलेक्शन एजेन्ट गिरफ्तार

By ·
RD/FD के नाम पर लोगों से धनराशि जमा कराने वाला कलेक्शन एजेन्ट गिरफ्तार

RD/FD के नाम पर लोगों से धनराशि जमा कराने वाला कलेक्शन एजेन्ट गिरफ्तार


*🛑 SSP अजय गणपति का आर्थिक अपराधों पर सख्त रुख — RD/FD के नाम पर लोगों से धनराशि जमा कराने वाला कलेक्शन एजेन्ट गिरफ्तार*


*➡️ बाँसुरी म्युचुअल बेनिफिट इंडिया निधि लिमिटेड के नाम पर लोगों को RD/FD खाते खुलवाकर जमा कराई जाती थी धनराशि।*


*➡️ प्रकरण में अब तक 11 मूल खाता पुस्तिकाएं, 10 मूल बॉन्ड पेपर एवं 07 मूल किस्त रसीदें कब्जे पुलिस में ली गईं।*


*➡️ शातिर आरोपी ने करीब 50–60 खाताधारकों से 15–20 लाख रुपये की धनराशि को एकत्र कर साथियों के साथ मिलकर गबन कर लिया*


🛑 *माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार एवं अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में आर्थिक अपराधों एवं धोखाधड़ी के मामलों में प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों का धरातल पर असर दिखाई दे रहा है।*


➡️ *इसी क्रम में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा FIR नं0 18/2026, धारा 316(5) BNS से संबंधित धोखाधड़ी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।*


*घटना का विवरण*

➡️ दिनांक 07.01.2026 को वादिनी श्रीमती रविता राणा निवासी मझरा सिसौना द्वारा कोतवाली सितारगंज में तहरीर दी गई कि राजेन्द्र प्रसाद द्वारा बाँसुरी म्युचुअल बेनिफिट इंडिया निधि लिमिटेड के नाम पर लोगों को RD/FD आदि खाते खुलवाकर नियमित रूप से धनराशि जमा कराई गई, लेकिन निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद खाताधारकों को धनराशि वापस नहीं की गई।

*प्रकरण में कोतवाली सितारगंज पर मु0 FIR नं0 18/2026 धारा 316(5) BNS पंजीकृत किया गया।*


*विवेचना में सामने आए तथ्य*

➡️ विवेचना के दौरान पीड़ितों एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई 11 मूल खाता पुस्तिकाएं, 10 मूल बॉन्ड पेपर एवं 07 मूल किस्त रसीदें कब्जे पुलिस में ली गईं। विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद स्वयं को कम्पनी का फील्ड मार्केटिंग/कलेक्शन एजेन्ट बताकर लोगों को RD/FD खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करता था। इसके बाद खाताधारकों से प्रतिदिन ₹50/₹100 अथवा निर्धारित किस्त के रूप में नकद धनराशि प्राप्त कर उनकी खाता पुस्तिका में प्रविष्टि कर अपने हस्ताक्षर करता था।


पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह 05.06.2023 को उक्त कम्पनी में कलेक्शन एजेन्ट के रूप में नियुक्त हुआ था तथा सितारगंज क्षेत्र में लोगों के खाते खोलने एवं धनराशि कलेक्शन का कार्य करता था।


अभियुक्त के अनुसार उसके द्वारा सितारगंज क्षेत्र में करीब 50–60 लोगों के खाते खोले गए तथा खाताधारकों से एकत्र करीब 15–20 लाख रुपये की धनराशि अजय गंगवार एवं राजकुमार गंगवार को दी गई। अभियुक्त द्वारा अजय गंगवार के कहने पर अपने बैंक खाते से ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर किए जाने की बात भी बताई गई।


खाताधारकों को प्रतिदिन ₹50, ₹100, ₹150 जैसी छोटी-छोटी धनराशि जमा कर लगभग एक वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर मैच्योरिटी राशि वापस मिलने का विश्वास दिलाया गया था। अवधि पूर्ण होने के बाद धनराशि वापस नहीं किए जाने पर अभियुक्त द्वारा सितारगंज क्षेत्र में कलेक्शन का कार्य बंद कर दिया गया तथा वह करीब 06 माह से फरार चल रहा था।


*ऐसे दबोचा गया वांछित अभियुक्त*

➡️ दिनांक 02.10.2026 को विवेचक उ0नि0 जगत सिंह साही हमराही का0 कमल गहतौड़ी के साथ चौकी सिडकुल क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद सितारगंज मंडी में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दिनांक 02/10/2026 की शाम को चौकी सिडकुल क्षेत्र से अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया।


*अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी आई सामने*

➡️ गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं अब तक की विवेचना में अजय गंगवार, राजकुमार गंगवार एवं गीता देवी के नाम एवं उनकी भूमिका प्रकाश में आई है।


अभियुक्त के अनुसार अजय गंगवार कम्पनी के चेयरमैन, राजकुमार गंगवार मैनेजिंग डायरेक्टर तथा गीता देवी डायरेक्टर हैं।


➡️ प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर धारा 61(2)/3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई है। प्रकाश में आए व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कुंजा रही है।



*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

➡️ राजेन्द्र प्रसाद पुत्र सीताराम

निवासी ग्राम रम्पुरा नत्थू, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश उम्र – 42 वर्ष


*प्रकाश में आए व्यक्तियों का विवरण*

1. अजय गंगवार — चेयरमैन, बाँसुरी म्युचुअल बेनिफिट इंडिया निधि लिमिटेड

2. राजकुमार गंगवार — मैनेजिंग डायरेक्टर

3. गीता देवी — डायरेक्टर

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें