साइन इन

बागवाला में विधायक शिव अरोरा ने किया भव्य रामलीला मंचन का शुभारम्भ, रामभक्ति के रंग में रंगा गांव

By ·
बागवाला में विधायक शिव अरोरा ने किया भव्य रामलीला मंचन का शुभारम्भ, रामभक्ति के रंग में रंगा गांव

वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद



🛑 *एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर —वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!*


➡️ *कोतवाली जसपुर पुलिस एवं SOG काशीपुर की संयुक्त कार्यवाही में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*


➡️ *114 जोड़े हत्था जोड़ी (गोह के अंग), जंगली सूअर का 01 दांत, 05 मोती शंख एवं 01 मोबाइल फोन बरामद।*


➡️ *धन प्राप्ति, तंत्र-मंत्र एवं पूजा-पाठ के नाम पर ऊंचे दामों में बेचता था वन्यजीवों के अंग*


➡️ *इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से भी करता था ऑनलाइन बिक्री, वन विभाग की टीम ने की बरामद सामग्री की पहचान।*



🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात व पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में SOG काशीपुर व थाना जसपुर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी।


*घटना का संक्षिप्त विवरण -*

➡️ आज दिनांक 25.10.2026 को उ0नि0 बसन्त प्रसाद मय हमराह का0 बिरेन्द्र दत्त द्वारा कस्बा जसपुर में शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु चैकिंग के दौरान शहीद अमित कुमार बग्गा द्वार के पास SOG काशीपुर टीम के साथ संयुक्त चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि राजपूत सभाभवन गेट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से वन्य जीवों के अंग बेच रहा है।


सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम द्वारा राजपूत सभाभवन गेट के पास से एक व्यक्ति को 03 प्लास्टिक के डिब्बों के साथ मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश दीक्षित पुत्र विपिन दीक्षित, उम्र 32 वर्ष, निवासी मौहल्ला कटरा, थाना सहसवान, जिला बदायूँ (उ0प्र0), हाल निवासी राजपूत सभाभवन, वार्ड नं0 04, थाना जसपुर बताया।


*अभियुक्त के कब्जे से बरामद डिब्बों को चैक किया गया तो -*


*बरामदगी का विवरण -*

1. एक बड़े प्लास्टिक के डिब्बे में *114 जोड़े हत्था जोड़ी (गोह - Monitor Lizard के अंग)


2. एक छोटे प्लास्टिक के डिब्बे में 01 अदद जंगली सूअर का दांत


3. एक गोल डिब्बे में 05 अदद मोती शंख ।


➡️ मौके पर वन क्षेत्राधिकारी, जसपुर दक्षिणी रेंज श्री अनुस्वार टम्टा व उनकी टीम को बुलाकर माल की पहचान कराई गयी, जिनके द्वारा बताया गया कि बरामद तीनों प्रजातियाँ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के अन्तर्गत संरक्षित हैं।


➡️ पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त माल को हरिद्वार निवासी अमन से 400-500 रु प्रति जोड़ा खरीदकर लाता है तथा लोगों को धन प्राप्ति, तंत्र-मंत्र व पूजा-पाठ के नाम पर 4000-5000 रु में बेचता है तथा अपनी इंस्टाग्राम आईडी *divyapoojasamagri* के माध्यम से ऑनलाइन भी बेचता है।


*अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली जसपुर पर धारा 9/39/49A/50/51 वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*


*गिरफ्तार अभियुक्त-*

➡️ आकाश दीक्षित पुत्र विपिन दीक्षित, उम्र 32 वर्ष, निवासी उपरोक्त।


*बरामद माल -*

➡️ 114 जोड़े हत्था जोड़ी, 01 जंगली सूअर दांत, 05 मोती शंख व 01 Vivo मोबाइल फोन।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें