साइन इन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By ·
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार



*एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख—विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*


➡️ *इमिग्रेशन कार्यालय एवं दस्तावेज किए गए सील*



🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कार्यालय एवं संबंधित दस्तावेजों को सील कर दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



➡️ दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को शमशेर पुत्र रहीश अहमद, निवासी ग्राम सहदौरा, पोस्ट बरा, थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंहनगर ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर बताया कि उनकी मुलाकात मो. अलीम से हुई थी, जिसने विदेश में वीजा एवं वर्क परमिट के माध्यम से नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।


आरोप है कि वादी ने अपने पुत्र को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए आरोपी को उसके पुत्र की कंप्यूटर डिप्लोमा मार्कशीट, पासपोर्ट तथा ₹20,000 दिए थे। इसके बावजूद आरोपी ने न तो उनके पुत्र को विदेश में नौकरी के लिए भेजा और न ही वीजा, परमिट एवं शैक्षणिक दस्तावेज वापस किए। इस प्रकार विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की गई।


*पुलिस कार्रवाई*

➡️ वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मु0 FIR संख्या 318(4) BNS एवं धारा 10/24 उत्प्रवास अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मो. अलीम को उसके कार्यालय जेड ग्लोबल कैरियर इमीग्रेशन सर्विस, चार साहिबजादे चौक, आवास विकास, रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के कार्यालय एवं संबंधित दस्तावेजों को सील कर दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।


*गिरफ्तार अभियुक्त*

➡️ मो. अलीम पुत्र जमील अहमद, निवासी प्रीत बिहार, रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 29 वर्ष।


*ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपील:* विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति या इमिग्रेशन एजेंसी को धनराशि देने से पहले उसकी विश्वसनीयता एवं आवश्यक पंजीकरण की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें