साइन इन

जैनी प्रकरण पर खामोश क्यों हैं कांग्रेस के नेता? स्थिति करे स्पष्ट:चमोली

By ·
जैनी प्रकरण पर खामोश क्यों हैं कांग्रेस के नेता? स्थिति करे स्पष्ट:चमोली

जैनी प्रकरण पर खामोश क्यों हैं कांग्रेस के नेता? स्थिति करे स्पष्ट:चमोली


भाजपा ने उठाए सार्वजनिक जीवन की मर्यादा और राजनीतिक जवाबदेही से जुड़े सवाल


देहरादून, 30 अक्टूबर। भाजपा ने जैनी प्रकरण पर कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही और सार्वजनिक जीवन में नेताओं के आचरण को लेकर सवाल उठाए हैं।


पार्टी प्रवक्ता और वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने वाले नेताओं को अपने पुराने विवादों पर भी तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और उसके नेताओं को सवालों का जवाब देने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। किसी पुराने प्रकरण पर चर्चा होने पर राजनीतिक बयानबाजी या एक-दूसरे को चेतावनी देने के बजाय तथ्यों के आधार पर बात करना अधिक जरूरी है।


उन्होंने कहा कि जैनी प्रकरण जैसे पुराने और चर्चित मामले पर कांग्रेस नेतृत्व अपनी स्पष्ट स्थिति जनता के सामने क्यों नहीं रखता? ताकि जनता के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। पार्टी का स्पष्ट मत है कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं हो सकती। जो नेता दूसरों से नैतिकता और जिम्मेदारी की अपेक्षा करते हैं, उनसे भी यही अपेक्षा की जाती है कि वे अपने से जुड़े विवादों पर स्पष्ट और तथ्यपूर्ण जवाब दें।


उन्होंने कहा कि काग्रेस नेता हरक सिंह रावत की ओर से भाजपा नेताओं को चेतावनी दिए जाने के बाद यह बहस और तेज हो गई है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व की जिम्मेदारी है कि वह इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करे और राजनीतिक बयानबाजी के बजाय तथ्यों के आधार पर जनता के सवालों का जवाब दे।


उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी मामले में भ्रमित करने के बजाय सच्चाई सामने आनी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में मर्यादा, पारदर्शिता और जवाबदेही लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे कांग्रेस के झूठ के खिलाफ कल गांधी पार्क से गरजेगी भाजपा, हजारों की संख्या में अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता : शिव अरोड़ा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे कांग्रेस के झूठ के खिलाफ कल गांधी पार्क से गरजेगी भाजपा, हजारों की संख्या में अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता : शिव अरोड़ा

24 मिनट पहले